
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा लगातार फिल्मी खबरों की सुर्खियों में शुमार हैं। टीवी कलाकारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही क्वांटिकों के सेट से प्रियंका चोपड़ा की कुछ बोल्ड इमेज वाली तस्वीरें सामने आई हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में नाम और पहचान क्वांटिको के जरिए मिली है। इस शो के अलावा अब उन्हें हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर होने लगी हैं।
इन फोटोज में प्रियंका काफी बोल्ड लुक मे नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका की ये तस्वीरें उनके शो क्वांटिको सीजन 2 के सेट की हैं, जिसमें वे बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पहले सीजन में काफी पोपुलर हो चुकी हैं। लिहाजा उनका अभिनय हमारे भारतीय दर्शकों को भी काफी पसंद आया।
इन तस्वीरों को देखकर साफ तौर पर जाहिर होता है कि वे इस सीजन के जरिए फिर से धमाल मचाने वाली है।
हाल ही प्रिंयका का बयान आया था कि टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए ऑडिशन देना उनके लिए बहुत ‘अजीब’ एक्सपीरियंस था। क्वांटिको का दूसरे सीजन में प्रियंका चोपड़ा अपनी पॉपुलैरिटी में जो रही सही कसर है उसे भी पूरी कर देंगी।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. DailyNewsDay अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]